फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खेत में स्प्रे करते समय दवा चढ़ने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। क्षेत्र के ऐचला गांव के किसान की खेत में स्प्रे करते समय कीटनाशक दवा चढ़ने के कारण हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ऐचला गांव के बलवान सिंह ने बताया कि 31 वर्षीय विजय भारती बुधवार देर शाम को खेतों में कीटनाशक दवा का स्प्रे कर रहा था। उस समय हवा काफी तेज थी। इस कारण स्प्रे करते समय जहरीली दवा उसके सांस के जरिए अंदर चली गई। इसके बाद धीरे-धीरे विजय की तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद जब विजय की तबीयत बिगड़ी तो उसने अपने परिवार को फोन किया। जिसके बाद परिवार के लोग खेत में पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में मधुबन स्थित अपर्णा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज चला। वीरवार देर रात करीब 10.30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक के दो बच्चे है। जिनमें छह वर्षीय लड़की व चार वर्षीय एक लड़का है। जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें