गांव बल्ला में खेत में शाम के समय पानी चलाने गए 30 वर्षीय किसान की करंट से मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान की एक 8 साल की लड़की व 5 साल का लड़का है। गांव बल्ला निवासी रोहताश ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भाई सोमबीर शनिवार शाम खेत मे पानी चलाने गया था। जब वह सुबह तक नहीं आया तो उन्होंने खेत मे जाकर देखा जहां उसका भाई अचेत पड़ा था। वह उसे असंध नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।-संवाद