मधुबन। गांव लालूपुरा के टी -प्वॉइंट पर शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने एक किसान पर तेज हथियार से जानलेवा हमला किया और।उसकी बाइक तोड़ दी। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। घायल का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव लालूपुरा डेरा निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेतों के पास टी प्वाइंट के नजदीक शराब का ठेका खुला है। 29 अगस्त की शाम साढ़े आठ बजे अपने खेत से बाइक पर घर आ रहा था। शराब ठेके के पास ठेकेदारों के कर्मचारियों ने उस पर तेज हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी बाइक भी तोड़ दी।