फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रेम विवाह पर परिजनों ने किया बेदखल तो बन गया वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। प्रेम विवाह करने से खफा परिजनों ने जब युवक को बेदखल किया तो वह वाहन चोर बन गया। अपनी गृहस्थी चलाने के लिए उसने साले और दोस्त के साथ मिलकर वाहन चोरी की एक के बाद एक कई वारदात अंजाम दिए। पुलिस ने उसके साथ ही दो अन्य वाहन चोरों को दबोचा है। जिनकी निशानदेही पर करनाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 35 बाइक और एक्टिवा बरामद की गईं। सोमवार को इन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने शनिवार को कुरुक्षेत्र के शाहबाद के रणजीत नगर निवासी अर्जुन, करनाल के श्याम नगर निवासी जोगिंदर और कुरुक्षेत्र के शाहबाद के तिगरी गांव निवासी रुलदा उर्फ संटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना जोगिंदर है। जिसे प्रेम विवाह करने के बाद परिजनों ने घर से निकाल दिया था। जिसके बाद उसने वाहन चोरी शुरू कर दीं। साले अर्जुन और दोस्त रुलदा उर्फ संटी के साथ मिलकर उसने वाहन चोरी की वारदात कीं। गिरोह ने बसंत विहार, मंगलपुर व पार्श्वनाथ क्षेत्र से बाइक चोरी कीं। इसके अलावा 2021, 2022 और 2023 में थाना सिविल लाइन से 18, थाना सेक्टर 32/33 क्षेत्र से 10, थाना शहर क्षेत्र से तीन और थाना असंध क्षेत्र से एक वाहन चोरी किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 32 बाइक, तीन एक्टिवा समेत 35 वाहनों को बरामद किया है। इनमें स्प्लेंडर प्लस, प्लैटिना, पल्सर, हीरो डीलक्स बाइक और एक्टिवा शामिल हैं।
विज्ञापन




10 से 15 हजार में बेचा, खरीदारों से बरामद की बाइक

सीआईए-1 के एसआई रोहताश ने बताया कि वाहन चोर पहले रेकी करते थे, जिसके बाद मास्टर चाबी से वाहन का ताला तोड़ते थे और उसे लेकर फरार हो जाते थे। जिस बाइक में चाबी नहीं लगती थी, उसका लॉक तोड़कर डायरेक्ट स्टार्ट कर चोरी करते थे। जीजा-साले वाहनों को चोरी करते थे और आरोपी रुलदा इन बाइकों को बेचता था। 10 से 15 हजार रुपये में इन बाइकों को बेचा गया था। जिन लोगों को इन्होंने बाइक बेची थी, उनसे ही पुलिस ने बरामद की हैं। अधिकतर बाइक सेक्टर-12 की संडे मार्केट और अटल पार्क से चोरी की हैं।
विज्ञापन





वाहन चोर गिरोह में अन्य लाेग भी शामिल हो सकते हैं, इसकी जांच की जा रही है। तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे और वाहन भी बरामद हो सकते हैं।



- गुरदीप सिंह, एसएचओ, सीआईए-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें