तरावड़ी। स्वर्गीय देवराज सेतिया के नेत्रदान करने पर उनके परिवार को माधव नेत्र बैंक व शिव शक्ति संकीर्तन मंडल तरावड़ी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिवार में उनके भाई कृष्ण लाल सेतिया व सुपुत्र अशोक सेतिया को स्मृति चिन्ह सौंपा गया। वीरवार को पंजाबी धर्मशाला में रस्म पगड़ी थी। हंसराज पाहुजा ने परिवार का नेत्रदान करने पर धन्यवाद किया। परिवार के सदस्यों के अलावा पार्षद सुरेंद्र खुराना, देवेंद्र कमरा, भीमसेन सचदेवा, गणेश आदि मौजूद रहे। संवाद