फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात बना लिया 30 हजार का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फर्जी कागजात से खाता खोलकर और उसकी मदद से फाइनेंस कंपनी से 30 हजार रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेड़ा कॉलोनी जुंडला गेट निवासी गोपाल शर्मा ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अगस्त 2022 को उसके पास बजाज फाइनेंस से फोन आया और कहा कि फोन की किस्त जमा करवाओ जबकि उसने कोई लोन नहीं करवाया। वह उसके दफ्तर में गया और पूछताछ की तो पता लगा कि साहिल निवासी कर्ण विहार ने उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड फर्जी बनाकर एक्सिस बैंक की मटक माजरी, गांव इंद्री ब्रांच में खाता खुलवाया है और बजाज फाइनेंस से 30 हजार रुपये का फोन लोन पर ले लिया। उसकी एक भी किश्त जमा नहीं करवाई। अब बजाज फाइनेंस कर्मी उसे फोन करके तंग कर रहे हैं। आरोपी साहिल की न्यू करनाल फिश शॉप के नाम से पुरानी सब्जी मंडी में दुकान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें