फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फैक्टरी के सुरक्षा गार्डों ने चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंजपुरा। रिंडल व जयरामपुरा गांव के बीच एक फीड फैक्टरी में दो सुरक्षा गार्डों ने खाली बारदाना लेकर फैक्टरी में पहुंचे वाहन चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। चालक का कसूर इतना था कि उसने गाड़ी से बारदाना उतारने में देरी होने पर जल्द गाड़ी खाली करने को कहा था। पुलिस ने दोनों आरोपी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिर्चपुर गांव हिसार निवासी हितेश ने कुंजपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते दिन गाड़ी में खाली बारदाना भरकर कुंजपुरा क्षेत्र के रिंडल व जयरामपुरा गांव के बीच एक फीड फैक्ट्री में आया था। जहां अगले दिन तक बारदाना नहीं उतारा गया। उसने बारदाना उतारने को कहा तो फैक्टरी के दो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। चालक ने आरोप लगाया कि गाड़ी में भरे माल के न तो कागज दिए जा रहे न गाड़ी खाली की गई। सामान से भरी गाड़ी बीते दो दिन से फैक्टरी के भीतर ही खड़ी है। वह भी दो दिन तक फैक्टरी में ही बैठा रहा। पुलिस ने मामला दर्द कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें