फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसानों की समस्याओं के समाधान पर काम करेंगे विस्तार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। विस्तार अधिकारी मॉडल किसानों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और समाधान विकसित करने के लिए काम करेंगे। आय व उत्पादन बढ़ाने के लिए समस्याओं को जान निर्णय लेने में वे किसानों को मजबूत बनाएंगे। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अतंर्गत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में विस्तार अधिकारियों के लिए सहभागी विस्तार विषय पर चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने की जबकि डायरेक्टर हमेटी जींद डाॅ. कर्मचंद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें