असंध। एमएम पब्लिक स्कूल में वीरवार को ग्रैंडपेरेंट्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति के जरिये माता-पिता और दादा-दादी के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किया। इसमें दादा-दादी और नाना-नानी ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें रस्साकशी, बोतल उठाने सहित अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में तुलसी पूजन और क्रिसमस उत्सव भी मनाया गया। विजेता प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। डायरेक्टर आरवी भरद्वाज ने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। संवाद