इंद्री। ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11 हजार से बढ़ाकर 15,221 रुपये किए जाने पर विधायक रामकुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। शनिवार को मटक माजरी के ग्राम सचिवालय में चौकीदारों ने विधायक को पगड़ी और शाल पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने बताया कि वर्दी, लाठी, बैटरी और छाते सहित अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में चौकीदारों की अहम भूमिका है। मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत मथाना और प्रधान जरनैल सिंह मौजूद रहे।