फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरसों और दालों की खेती के फायदे बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। किसान वेलफेयर क्लब ने डीडीए कार्यालय में किसान विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को आधुनिक खेती और समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता इलम सिंह गोरसी व मंच संचालन ईश्वर शर्मा ने किया। मुख्य तकनीकी सलाहकार डॉ. धर्मवीर सतीजा ने सरसों और दालों की खेती के फायदे बताए। उन्होंने गेहूं में खरपतवार मंडूसी के नियंत्रण पर भी जानकारी दी। चंडीगढ़ से डायरेक्टर एग्रीकल्चर अमित खत्री ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. महासिंह ने गेहूं की फसल में खाद, सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी। जियोलाइफ एग्रोटेक के डॉ. सुनील कुमार और रणदीप संधू ने जहर मुक्त खेती के लिए नैनो सूक्ष्म पोषक तत्वों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें