फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परीक्षाओं में तनाव प्रबंधन के बारे में बताया

Sun, 30 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य व परीक्षाओं के दौरान तनाव प्रबंधन विषय पर सत्र आयोजित किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर बीके संजीव ने भावनात्मक संतुलन के बारे में बताया। सेल्फ-मैनेजमेंट और क्राइसिस मैनेजमेंट की विशेषज्ञ बीके भारती ने परीक्षा के समय मन की स्थिरता, स्पष्टता और शांति बनाए रखने के सरल उपाय बताए। संचालन डॉ. अनुराधा नागिया और डॉ. दीप्ति शर्मा ने किया। ब्रह्माकुमारी संस्था से आए वक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्या मीनू शर्मा, ज्योति शर्मा, प्रशांतिका, मुस्कान, कोमल, कर्मा, सुनीता, माधव और सरोज उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें