फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सीएम के रिश्ते आल्ले अपना कुछ काम लेकै पंचकुला पहुंचगै...

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 में शनिवार को आयोजित जनसभा में आयोजक धूप सिंह दहिया ने सीएम मनोहर लाल की जिंदगी के कुछ निजी पहलुओं पर प्रकाश डाला। सीएम के पुराने जानकार एवं रिटायर्ड डीसीओ के मुंह से सीएम से जुड़े रोचक किस्से सुनकर जनसभा में मौजूद लोग ठहाके लगाकर खूब हंसे। सीएम ने भी किस्सों का खूब आनंद लिया और बीच-बीच में स्पष्टीकरण भी देते रहे। सीएम मंच से संबोधित करने ही वाले थे कि तभी धूप सिंह दहिया बोले, भाई एक बात ओर याद आगी। यो बोहत पुरानी है। तब मनोहर साहब की सगाई करण आल्ले आए। इनकै पास दो एकड़ जमीन थी, एक एकड़ उसमै तै भी दे दी थी। इब एक ही एकड़ बची थी। काम-धाम भी कुछ नी करां थे। सरकारी नौकरी भी नी। उन्ननै सोचया जै रिश्ता कर दिया तो छोरी भूखी तो नी रहवा। नयूए सोचकै मनोहर के दूसरे भाई का रिश्ता करगे। इब जब मनोहर लाल सीएम बनगे तो वो रिश्ते आल्ले अपना कुछ काम लेकै पंचकुला पहुंचगै। देखके बोले- कैसा चल रहया है, अर साहब ने जवाब दिया जै थाम रिश्ता कर दें दे तो कुछ नी था। इब सरकार में हूं, अपणा काम सुनाओ। इसी बीच सीएम मनोहर ने हंसते हुए माइक हाथ में पकड़ा और बोले- धूफे की सारी बात को सच्ची ना समझियो। पूरे किस्सै में सबने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें