फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मां शेरावाली भजन गाकर सभी को किया भाव विभोर

Mon, 29 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। मां वैष्णो सेवा समिति की ओर से नवरात्र महोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गायक विशु शर्मा ने सबसे पहले गणेश वंदना का गुणगान किया। इसके बाद चिंता हरणी मेरी मां शेरावाली भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। भजन संध्या में मुख्य अतिथि इनेलो नेता मुकेश ग्रोवर ने कहा कि मां भगवती अपने बच्चों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और परिवार में धन-धान्य की वृद्धि करती हैं। समिति के प्रधान राजेश चौधरी ने बताया कि भजन संध्या में प्रतिदिन लक्की कूपन दिया जाता है, जिसमें श्रद्धालु को उपहार दिया जाता है। समिति के पंकज शर्मा, दीपक आहूजा, दीपक मनचंदा, अशोक पुलाना, पार्षद भूपेश जुनेजा, योगी गाबा के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें