असंध। संविधान बचाओ समाज बचाओ मुहिम के तहत एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरियाणा के 22 जिलों से पहुंचे समाजसेवी, संस्थाओं के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने संविधान में निर्माण और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान व समाज के शोषण और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अपमान पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। डॉ. अनिल रंगा ने कहा कि आज समाज कई संगठनों और मंचों में बिखरा हुआ है जबकि जरूरत है कि हर व्यक्ति को संविधान और समाज की रक्षा की इस मुहिम में आगे आना होगा। अंत में मुहिम की कोर कमेटी का गठन किया गया और आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक दो नवंबर को करनाल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संवाद