फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अक्षय तृतीया पर हर शुभ कार्य से मिलेगा पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 100 साल बाद बन रहा गजकेसरी राजयोग, माना जाता है अतिशुभ संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मांगलिक कार्यों के लिए अक्षय तृतीया का दिन अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के किया जा सकता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदने और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। इस अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद गजकेसरी राजयोग बन रहा है।

श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि गजकेसरी योग को अति शुभ योग माना जाता है। यह राजयोग गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया का मतलब वह तृतीया तिथि, जिसका कभी क्षय न हो। यानी इस तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य करेंगे, उससे मिलने वाला पुण्य लाभ हमेशा आपके साथ रहेगा, इसलिए इस दिन अच्छे कार्य करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि आप गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह या शगुन करना चाहते हैं तो इससे बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता। 10 मई को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी की जयंती भी है। इस तिथि की गणना युग आदित्य तिथियों में की जाती है क्योंकि सतयुग एवं त्रेता युग का शुभारंभ इसी तिथि में हुआ था। इस कारण इस तिथि में किए गए स्नान, दान, जप, पितृ तर्पण आदि शुभ कर्मों का फल बढ़ जाता है। इस तिथि को स्वयं सिद्ध मुहूर्त भी माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें