फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटिया बनीं परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिविर में समस्याओं के समाधान की दर कम, तीन दिन में आईं 189 शिकायतों में से आधी से भी कम 89 ही मौके पर निपटीं
विज्ञापन


- 80 फीसदी शिकायतें पीपीपी और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित, तीसरे दिन पुलिस से संबंधित पांच शिकायतें ही खुले दरबार में पहुंचीं



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां इन दिनों जनता की बड़ी परेशानी बने हुए हैं। लघु सचिवालय में उपायुक्त की ओर से लगाए जाने वाले समाधान शिविर से तो ऐसा ही लग रहा है। क्योंकि यहां 80 फीसदी से ज्यादा शिकायतें इन दोनों से जुड़ी ही हैं। वहीं अधिकारी भी इन समस्याओं के समाधान में लाचार दिखाई दे रहे हैं।

करनाल में शिविर में आने वाली शिकायतों के समाधान की दर कम है। पिछले तीन दिनों में यहां पर 189 शिकायतें आईं, इनमें से आधी से कम महज 89 का ही समाधान हो पाया। बुधवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अनुभव मेहता ने की। शिविर में 61 शिकायतें आईं जिनमें से 34 का मौके पर ही निपटारा किया गया। 27 शिकायतें लंबित हैं। शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित पांच शिकायतें आईं। इन सभी का मौके पर निपटारा कर दिया गया। परिवार पहचान पत्र से संबंधित 47 में से 28 और प्रॉपर्टी संबंधी सभी चार शिकायतों का समाधान किया गया। अन्य विभागों से संबंधित पांच में से दो शिकायतें निपटाई गईं।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को 55 में से 20 और सोमवार को 73 में से 35 शिकायतों का ही समाधान हो पाया। राज्य सरकार के निर्देश पर हर कार्य दिवस पर यहां लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्टरी, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों के निपटारे के लिए समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन




दो घंटे का समय निर्धारित

शिकायतों के समाधान के लिए लोग सुबह नौ बजे लघु सचिवालय पहुंच जाते हैं। 11 बजे तक पहुंचने वाले हर नागरिक की शिकायत की सुनवाई होती है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। प्रशासन की ओर से समाधान शिविर की रिपोर्ट रोजाना मुख्य सचिव और आयुक्त करनाल को भी प्रेषित की जा रही है। बुधवार के शिविर में डीएसपी नायब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें