फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लालूपुरा में कटाव जारी, प्रशासन रोकने में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटाव राेकने के लिए पहुंचेगी आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। लालपुरा गांव के पास यमुना नदी में भूमि कटाव रोकने के लिए प्रशासन ने नई रूपरेखा तैयार की है। जिसके चलते बुधवार को आईआईटी रुड़की से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। भूमि कटाव रोकने के प्रयास निरंतर जारी हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। अब आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से इसे रोकने की रणनीति तैयार की जाएगी।
मंगलवार को विधायक हरविंदर कल्याण और प्रशासनिक अधिकारियों ने लालूपुरा बांध पर पहुंच कर कटाव का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के अधिकारी नवतेज सिंह के साथ कटाव रोकने के कार्य की समीक्षा की गई। विधायक कल्याण ने ग्रामीणों से पानी के नजदीक न जाने की अपील करते हुए प्रशासन का लगातार सहयोग करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात को अचानक दोबारा से यमुना नदी में कटाव शुरू हो गया था। जिसमें दिन-रात सैकड़ों मजदूरों के साथ दर्जनों मशीनें व अधिकारी रोकने को जुटे हैं। एसडीएम अदिति ने भी लालूपुरा यमुना बांध पर चल रहे बचाव कार्यों का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें