तरावड़ी। हल्का विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने रविवार को अपने निवास पर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव, वार्ड और मोहल्ले में समान रूप से विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। कबीरपंथी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान भी क्षेत्र की सड़कों, पेयजल, बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। सरकार ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द ही कई योजनाओं पर काम शुरू होने की उम्मीद है। रणजीत भारद्वाज, मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन राजीव नारंग आदि मौजूद रहे। संवाद