फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफओ रिटायरमेंट के दिन ही देगा कर्मचारी को पीपीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब रिटायरमेंट के दिन ही अपने अंशदाताओं को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) का लाभ देगा। इसके लिए रिटायरमेंट के बाद अब कर्मचारी को विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि पहले दिन से ही पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रयास पहल कार्यक्रम के तहत विभाग की ओर से सर्वप्रथम करनाल के दो बैंक अधिकारियों को लाभ दिया। शुक्रवार को द सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से ईश्वर सिंह और बलवान सिंह रिटायर हुए। इन्हें व्यक्तिगत रूप से सहायक भविष्य निधि आयुक्त (पेंशन) दीपक नरवाल ने पीपीओ सौंपा। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों से कोरोना के दौर में कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है। अब रिटायरमेंट के दिन ही कर्मचारी एवं अधिकारी को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें