फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विशेष शिविरों में निपटेंगे ईपीएफ संबंधित विवाद

Sat, 23 Dec 2023 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ईपीएफ संबंधित समस्याओं एवं विवादों के लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की ओर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें करनाल स्थित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में एक साथ और एक ही दिन में ईपीएफ संबंधित विवाद निपटाए जाएंगे।

27 दिसंबर को भविष्य निधि अदालत की तर्ज पर ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में विभाग की टीम जाएगी और विशेष रूप से शिविर लगाते हुए समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे। विदित हो कि इससे पहले केवल कर्मचारियों व नियोक्ताओं की पीएफ संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए माह में केवल एक बार क्षेत्रीय कार्यालय पर भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम में विस्तार किया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र संघाले ने बताया कि शिविर में ईपीएफ से जुड़े कर्मचारी, पेंशनर या नियोक्ता अपने पीएफ के विवाद का निपटान कर सकते हैं। ईपीएफओ कार्यालय के अधिकारियों की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ अकाउंट, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया जाएगा।
किस जिले में कहां लगेंगे शिविर

- करनाल : मेसर्स एन यू केम ऑयल प्राइवेट लिमिटेड, जीटी रोड, तरावड़ी
- कैथल : डीएवी पब्लिक स्कूल, पूंडरी
- कुरुक्षेत्र : महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-7

- अंबाला : फारूका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला कैंट

- पंचकूला : सीएल डीएवी सीनियर पब्लिक स्कूल, सेक्टर-11

- पानीपत : वरुण बेवरेजेज लिमिटेड, गांव अली असगरपुर, जीटी रोड

- सोनीपत : कोहिनूर फूड्स लिमिटेड, मुरथल
- यमुनानगर : बिमल एल्युमीनियम प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें