फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बी फार्मेसी के लिए 27 को होगी प्रवेश परीक्षा

Sat, 06 Jul 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से बी फार्मेसी के दाखिले की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, अब 27 जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि फीस 17 जुलाई तक जमा कराई जा सकती है। वहीं अभी वरीयता सूची कब लगेगी और कक्षाएं कब से शुरू होंगी, इसके लिए अभी तिथियां घोषित नहीं की गई हैं। मेरिट लिस्ट लगने के बाद दो चरणों में दाखिले की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वेबसाइट www.techadmissionhry.gov.in पर विद्यार्थी आवेदन फार्म व कोर्स संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

एचएसटीईएस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राजकीय और एडेड संस्थानों में शत प्रतिशत और निजी संस्थानों में 75 प्रतिशत सीटों पर सोसायटी के नियमों के अनुसार ही दाखिले दिए जाएंगे। यहां शेष बची 25 फीसदी सीटों पर संस्थान अपने तरीके से दाखिले दे सकते हैं। करनाल जिले में कई निजी व एडिड संस्थान हैं। जहां दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार, जिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन फीस जमा होगी, उन्हीं के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। उसी के आधार पर मेरिट बनाकर दाखिले देंगे। सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये और आरक्षित के लिए 700 रुपये दाखिला फीस रखी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण www.techadmissionshry.gov.in पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। उप निदेशक बलवान सिंह के नेतृत्व में इसे लेकर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। फिजिक्स, कैमिस्ट्री और गणित या बॉयोलॉजी विषय के साथ 12वीं की परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी बी फार्मेसी में दाखिला ले सकते हैं।

-ज्वाला प्रसाद, प्रिंसिपल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नीलोखेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें