फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दुकान में घुसकर बदमाशों ने व्यापारी पर ताना तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- धक्का देकर बाहर भागा व्यापारी और मचा दिया शोर तो फरार हुए तीन नकाबपोश लुटेरे
विज्ञापन

- शहर के सेक्टर 7 में हुई वारदात के बाद अब काछवा में कारोबारी को बनाया निशाना
- सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर-7 में बारदाना व्यापारी को चाकू मारने की वारदात के बाद अब बदमाशों ने शुक्रवार की रात काछवा में एक और व्यापारी को निशाना बनाया। हथियारबंद दो बदमाश दुकान में घुसे और तमंचा तान दिया। हालांकि बहादुरी दिखाते हुए व्यापारी बदमाश को धक्का देकर दुकान के बाहर आ गया और शोर मचा दिया। बदमाश पकड़े जाने के डर से फरार हो गए। जिससे लूट की योजना नाकाम हो गई। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की है। काछवा निवासी धर्मबीर की बस अड्डे के पास किराना की दुकान है। वह दुकान बढ़ाकर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी बाजीगर डेरे से एक ग्राहक आ गया। धर्मबीर ग्राहक को सामान दे ही रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। दो बदमाश दुकान में घुस आए और धर्मवीर के सीने पर तमंचा तान दिया। तीसरा बदमाश दुकान के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन

इसी दौरान धर्मवीर ने एक बदमाश को जोरदार धक्का दिया और काउंटर के ऊपर से छलांग लगाकर बाहर आ गया। बदमाशों ने गल्ला खोलने का प्रयास किया, लेकिन लॉक मिला। गल्ले की चाभी व्यापारी की जेब में ही थी। उधर, व्यापारी ने बाहर आते ही शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आता देख तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दुकान में घुसकर लूटपाट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। हालांकि फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। बदमाशों को जल्द पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
- मनोज कुमार, एसएचओ सदर थाना
घर पर पहुंचते ही हुई थी वारदात
शहर की पॉश कॉलोनी सेक्टर-7 में वीरवार रात बाइक सवार बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर बारदाना व्यापारी को चाकू से गोद दिया था और फरार हो गए थे। बारदाना व्यापारी रोज की तरह बैग में कैश लेकर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने कैश लूटने का प्रयास किया। हालांकि पड़ोसी युवती व व्यापारी की बहादुरी से वारदात टल गई थी, लेकिन व्यापारी चाकू लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें