इंद्री। ब्याना गांव में एक दुकान के अंदर घुसकर कुछ व्यक्तियों द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मोदीपुर निवासी हिमांशु ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी ब्याना गांव में क्वालिटी वेज व नॉन वेज के नाम से दुकान है। जिसमें संधाली (यमुनानगर) निवासी अंकित उसका पार्टनर है। कुछ युवकों ने मेरी दुकान में घुसकर हमारे साथ मारपीट की व गल्ले में रखे पैसे छीनने की कोशिश की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद