फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंग्रेजी-हिंदी माध्यम का सफेद, क्षेत्रीय भाषा का पीला होगा पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नीट की परीक्षा आज, 10 केंद्रों पर 4785 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर डेढ़ बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। नीट यूजी की परीक्षा सात मई को आयोजित की जाएगी। करनाल में परीक्षा के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। एनटीए की ओर से 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 4785 विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस बार परीक्षा में भाषा के हिसाब से पेपर का रंग तय किया गया है। अंग्रेजी और हिंदी के विद्यार्थी को सफेद और क्षेत्रीय भाषाओं का पेपर पीला होगा। जबकि उर्दू का पेपर हरे रंग का रहेगा।

नीट की परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक रखा गया है। केंद्र में रिपोर्ट का अंतिम समय 1.30 बजे का है। इसलिए परीक्षार्थी 1.20 बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र में पहुंच जाएं। साथ ही परीक्षार्थियों को सलाह है कि एक दिन पूर्व ही पहुंचकर परीक्षा केंद्र की पहचान कर लें। ताकि परीक्षा के दिन केंद्र तक पहुंचने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिले से हर साल करीब तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थी नीट के लिए आवेदन करते हैं। इस बार भी इतने ही आवेदन आए हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी भी जुटे हैं। जेनेसिस क्लासिज के निदेशक जितेंद्र अहलावत के अनुसार, सात मई को होने वाली परीक्षा की अवधि 200 मिनट (3 घंटे 20 मिनट) की रहेगी।
विज्ञापन




पेंसिंल और पानी की बोतल नहीं ला सकेंगे

परीक्षा केंद्र के अंदर पाठ्यसामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि, कोई भी संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हैंडबैंड आदि। अन्य सामान जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप आदि। कोई भी घड़ी, कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा आदि, कोई भी आभूषण, धातु की वस्तु, कोई भी खाद्य पदार्थ व पानी की बोतल ले जाना भी मना है।
विज्ञापन




किस केंद्र में कितने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

केंद्र
विद्यार्थी

सेंट थैरेसा कान्वेंट स्कूल
600

प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6
600

दिल्ली पब्लिक स्कूल
576

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन
504

ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13
480

आरएस पब्लिक स्कूल

456

ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल दरड़

360

प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी
360

एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल

264

टैगोर बाल निकेतन स्कूल सेक्टर-6
585

कुल






नीट यूजी परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। करनाल में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर कुल 4785 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षार्थी समय पर केंद्र पहुंचे। डेढ़ बजे के बाद किसी भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स करनाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें