फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिक्रमण कार्रवाई को बताया पक्षपात

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने मिलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण तरीके से की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन की यह भेदभावपूर्ण कार्रवाई इसी प्रकार जारी रखी तो वे बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग की भी निंदा की गई और सभी से संयमित व्यवहार रखने की अपील की गई।प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि बड़े-बड़े व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है और इस पर प्रशासन व निगम की चुप्पी को लेकर जवाब मांगा गया। प्रदर्शन के बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही नगर निगम के उपायुक्त, करनाल विधायक एवं मेयर को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता पराग गाबा, मनोज वाधवा, गुरविंदर कौर, सोनी शर्मा, कुटैल से राजत लाठर, सुमित मधान, विशाल अरोड़ा, गुरकीरत सिंह, गुर्जंत सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें