करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में स्थापित नशा निषेद केंद्र में सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बुधवार को मरीजों व उनके परिवारजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवारजनों को मरीजों के साथ सहज व्यवहार करने और इलाज के लिए उनका साथ देने के लिए प्रेरित किया। सीजेएम ने मरीजों की काउंसलिंग कराने के लिए केंद्र में दाखिल होने का निर्णय लेने को नशे पर आधी विजय पा लेने की बात कही। इस मौके पर काउंसलर हरीश व हर्ष भी उपस्थित रहे। संवाद