कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
इंद्री। गांव गढ़ी जाटान में सोमवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। योजनाओं के लाभार्थियों ने अनुभव भी साझा किए। महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि पोषण 2.0 के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीडीपीओ मीना रत्न, रविंद्र कुमार, पंकज और रमन सैनी मौजूद रहे। संवाद