करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक स्तर के संघ सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय जेंडर मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को विशेष सम्मान प्राप्त है। यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश और समाज की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जेंडर समानता को बढ़ावा देना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब तक महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर नहीं मिलेंगे तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। सुनीता, आशीष, मंजू, सौरभ अरोड़ा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो