फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हल्ला बोल प्रदर्शन में शामिल होंगे कर्मचारी

विज्ञापन
125...हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में उप​स्थित सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा एजूकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश कांबोज ने की। वीरवार को शिक्षा सदन पंचकूला में होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन करके रोष जताया गया। लिपिकों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान रमेश कांबोज ने कहा कि निदेशालय स्तर पर लिपिकों की मांगों को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है। मांगे न मांगे जाने के कारण कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। इसलिए वीरवार को शिक्षा सदन पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक संख्या में कर्मचारी पहुंचकर आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की समीक्षा, खाली पदों पर स्थायी भर्तियां व पदोन्नतियां, कार्यभार अनुसार नए पद व सेवा नियम, वरिष्ठ सूची अपडेट करना और एसीपी सहित अन्य मामलों का शीघ्र निपटान करना उनकी मुख्य मांगे हैं। इस अवसर पर अनिल रोहिला, अशोक कुमार, सुमित सैनी, प्रदीप कुमार और आशिफ अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें