करनाल। नगपालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने पंजाब के बरवाला में महिला सफाई कर्मचारियों व बच्चों पर लाठीचार्ज की निंदा की। जिला सचिवालय में तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर मामले की न्यायिक जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा, हरियाणा में भी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। इसके विरोध में अगस्त में तीन दिन की राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। इकाई प्रधान राजकुमार, संगठन सचिव बिंदर चौहान, विशाल, मीना, सरोज, रेखा, सुषमा, सेवाराम मौजूद रहे। ब्यूरो