फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों को सीएम आवास जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेड लगाकर कर्मचारियों को रोक दिया, जिस पर पुलिस और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। करीब आधे घंटे तक हंगामा हुआ। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।
सुबह 11 बजे सेक्टर-12 स्थित फव्वारा चौक पर कर्मचारी इकट्ठा हुए। यहां पर सभा के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सैकड़ों कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। जिस पर कर्मचारी सड़क पर बैठ गए। महिला कर्मचारी समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें सड़क से उठाने का प्रयास किया, मगर कर्मचारी नहीं माने। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। मुख्यमंत्री के नाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया और उन्हें मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
कर्मचारियों ने कहा कि वह 2014 से अपनी मांगों को उठाते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय अनदेखा कर रही है। लिपिक, स्टैनो टाइपिस्ट, सहायक, आंकड़ा सहायक, स्टैनोग्राफर, उपाधीक्षक और अधीक्षक का वेतनमान नहीं बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। अगस्त 2014 से सातवां पे कमीशन दिया जाना है, जिसे आठ वर्ष बीतने के बाद भी लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार मई को मुख्यमंत्री से बात कराने का आश्वासन
कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं की जाने पर इस वर्ष 25 फरवरी को जींद में बैठक कर करनाल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसी के तहत रविवार को प्रदेशभर के अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारी करनाल पहुंचे और अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रशासन ने चार मई को मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया है। अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें