फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन आदि कर्मचारी संगठन विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और यहां अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान रूपा राणा, जिला प्रधान शिमला, जिला प्रधान नीरू, बिजनेश राणा, संतोष व सुदेश ने की। लघु सचिवालय पहुंच कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने मांग की कि मिड डे मील वर्करों को 26 हजार रुपए वेतन दिया जाए और वेतन पूरे 12 महीने मिले। स्कूलों को मर्ज व बंद न किया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के लिए आगामी बजट में आईसीडीएस के लिए बजट आवंटन बढ़ाया जाए। आशा वर्करों को पक्का कर्मचारी बनाया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जाए। इस अवसर पर ओपी माटा, जगपाल राणा, सुशील गुर्जर, सेवा राम, रेखा गुर्जर मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें