फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्मचारियों ने सीएम आवास के सामने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेशभर के कर्मचारी लंबित मांगों के समर्थन में करनाल में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन (एमपीएचडब्ल्यू) हरियाणा के बैनर तले प्रदेशभर के कर्मचारी लंबित मांगों के समर्थन में कर्ण पार्क में एकत्रित हुए। यहां करीब तीन घंटे तक प्रदेशभर के जिला पदाधिकारियों ने कर्मचारियों में जोश भरा। उसके बाद करीब दो बजे कर्ण पार्क से सीएम आवास के लिए रवाना हुए। सीएम आवास के पास पहुंचकर विरोध स्वरूप पांच कर्मियों ने मुंडन भी कराया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
एमपीएचडब्ल्यू की राज्य संयोजक लाजवंती बेवाल ने मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी वर्गों की तरह एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के पदनाम संशोधित किया जाए। नए नॉर्म के नाम पर शहरी क्षेत्रों के लिए एमपीएचडब्ल्यू वर्ग के समाप्त किए गए पदों को पुन: बहाल करवाते हुए आईपीएचएस के न्यू नॉर्म व आबादी अनुसार नए पद सृजित किए जाएं, साथ ही प्रदेश में 2018 के बाद एमपीएचडब्ल्यू पुरुष की नियमित भर्ती विज्ञापित नहीं की गई है, सभी खाली पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को कैडर के मूल वेतन व रिटायरमेंट बेनिफिट का लाभ प्रदान किया जाए और सरकार के साथ पूर्व में हुई सहमति अनुसार ड्रेस अलाउंस, एफटीए व एमसीएच अलाउंस प्रदान किया जाए आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें