सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर औ
करनाल। सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को भाजपा अर्बन मंडल की मासिक बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई और मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प को दोहराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने बूथ और शक्ति केंद्रों को अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक आयोजित की जाए। मंडल प्रभारी मदन गुर्जर, पार्षद संकल्प भंडारी, जिला उपाध्यक्ष प्रिंयका काठपाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निधि गुलाटी आदि उपस्थित रहीं। ब्यूरो