मूनक। असंध विधानसभा के बल्ला मंडल के गांव सालवन में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की आत्मा है और अंत्योदय उसका मूल मंत्र। यह सतत प्रक्रिया कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद, सेवा भाव और वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। विधायक योगेंद्र राणा, गुरु बख्शीश लाडी, प्रवीण राणा, नरेंद्र नरवाल, ओमप्रकाश, जय भगवान जांगड़ा और अमित राणा आदि मौजूद रहे। संवाद