बैठक में उपस्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार श
करनाल। जिला न्यायिक परिसर में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों, डिप्टी पुलिस अधीक्षक, इंश्योरेंस कंपनियों व बैंक मैनेजरों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अजय कुमार ने प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमों की जानकारी ली और राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिये अधिकतम मुकदमों का निपटारा करने पर जोर दिया। सीजेएम ने बताया कि प्री लिटिगेशन स्टेज पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एडीआर सेंटर में स्थापित स्थाई लोक अदालत में होगा। संवाद