फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने पर जोर

Sun, 26 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पार्षदों की बैठक को संबो​धित करते  स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र। संवाद
विज्ञापन
असंध। हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने असंध नगर पालिका में आयोजित बैठक में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्ड में अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ें और मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड के लक्ष्य को अपनाएं। उन्होंने कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां जुर्माना और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नपा चेयरमैन सुनीता अरडाना, सचिव प्रदीप जैन, एमई जयदेव शर्मा, जेई उमेश शर्मा, पार्षद सिमांत शर्मा, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें