फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिजिटल सुरक्षा पर दिया जोर

Wed, 11 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कुमारी विद्यावती आनंद डीएवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई एक व दो की ओर से चल रहे शिविर के चौथे दिन डिजिटल साक्षरता विषय पर सत्र आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को डिजिटल युग में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर एक जानकारी पूर्ण व्याख्यान दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक सुरेंद्र गोयल ने सुरक्षित डिजिटल प्रथाओं, पासवर्ड सुरक्षा, सतर्क ऑनलाइन व्यवहार और प्रतिक्रिया देने से पहले डिजिटल जानकारी को सत्यापित करने के महत्व पर जोर दिया। सत्र की शुरूआत योग के साथ की गई। कार्यशाला का समापन प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें