मूनक। मूनक सब डिवीजन के बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को मूनक के एचडीएफसी बैंक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी की। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि बैंक द्वारा उनका सैलरी खाता खोलते समय दुर्घटना बीमा व अन्य सुविधाएं देने का वादा किया गया था लेकिन बैंक अब अपनी पालिसी से ही मुकर रहा है।
बिजली कर्मियों ने बताया कि रजनीश चंद्र लाइनमैन की बिजली का काम करते हुए 25 दिसंबर 2023 को दुर्घटना हो गई थी। उनकी 27 दिसंबर को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके लिए बैंक के द्वारा कर्मचारी का बीमा प्लान के तहत बनने वाला क्लेम नहीं मिला। उनका आरोप है कि बैंक कर्मचारी के परिवार को लाभ देने की बजाय दस्तावेजों में कमी निकालकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने विभाग पर आश्रित सरकारी नौकरी देने का वादा भी अब तक पूरा नहीं किया और विभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनको उसका क्लेम नहीं दिया तो सभी कर्मचारी पेन से लेकर प्लास तक कोई भी कार्य नहीं करेंगे और यह धारणा मूनक डिवीजन से लेकर सभी जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस समय ग्रामीणों को कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा तो उसके जिम्मेदार बैंक व विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस पर बैंक के अधिकारी कोई भी बात करने से बच रहे हैं। इस मौके पर प्रधान रामपाल, विनोद जिंदल, चंद कुमार, सतबीर, बलराज, गुरमेज आदि मौजूद रहे।