माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मरम्मत आदि कार्यों के लिए शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे कई क्षेत्रों के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
बिजली निगम के अधिकारी के अनुसार छह अप्रैल को 33 केवी सब स्टेशन मेरठ रोड पर सामान्य एमटीसी के लिए सुबह आठ बजे 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जिससे सेक्टर -7, एमआईटीसी, सेक्टर-14 और मीरा घाटी का कुछ क्षेत्र प्रभावित रहेगा। जेई संजीव ने बताया कि 11 केवी एचएसआईआईडीसी नंबर-2 फीडर पर सामान्य एमटीसी और पेड़ों की छंटाई का कार्य होना है, जिसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। जिससे एचएसआईआईडीसी के कुछ हिस्से की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 11 केवी एचएसआईआईडीसी नंबर-3 फीडर को भी दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बंद रखा जाएगा, जिसके कारण भी एचएसआईआईडीसी का शेष हिस्सा प्रभावित रहेगा।