फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मचारियों का सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। एचएसईबी वर्कर यूनियन के केन्द्रीय परिषद के आह्वान पर सब यूनिट स्तर पर वीरवार को कर्मचारियों ने दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट के सीनियर प्रधान सुनील दत्त ने की, जबकि मंच संचालन संजय शर्मा ने किया। इस दौरान हरियाणा कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक प्रधान शिवकुमार अत्री व यूनिट सचिव महिपाल चहल ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि डीसी रेट कर्मचारियों पर जबरन एचकेआरएन में शामिल करने का दबाव बनाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने और समान काम के बदले समान वेतन लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में अमिकांत शर्मा, राकेश, सोनू चहल, सुरेंद्र मान, विनोद, अमित, मनीष, संजय, मंजीत, अनिल व विजेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें