फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली कर्मचारियों ने कार्रवाई न होने पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा में बिजली कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों का रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले पुलिस प्रशासन और एसएचओ मधुबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज करेंगे। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि 9 नवंबर को कालरम गांव में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मचारियों के साथ शरारती तत्वों ने मारपीट की थी। सिटी सब यूनिट के प्रधान जयकुमार, यूनिट सचिव दिनेश शर्मा, राज्य कमेटी सदस्य रमेश कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें