फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली निगम का आज लगेगा खुला दरबार

Thu, 13 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से वीरवार को मंडल स्तर पर रोहतक में बिजली निगम का खुला दरबार लगेगा। इसमें रोहतक मंडल के अधीन आने वाले सभी जिलों के उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि यह दरबार राजीव गांधी विद्युत भवन सभागार रोहतक में लगाया जाएगा। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता पात्र नहीं होंगे, जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन हो या मामला दो वर्ष पुराना हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें