करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण समिति शहरी मंडल 7 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक सेक्टर-12 स्थित विद्युत सदन में खुला दरबार लगाएगा। इसमें उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधित समस्याओं को निदान करवा सकते हैं। इसमें वे समस्याएं रखी जाएंगी, जिनका अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता पात्र नहीं होंगे, जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है या जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है। बिजली चोरी संबंधित शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। ब्यूरो