फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम में बदलाव से घटी बिजली खपत, उपभोक्ताओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी में बिजली की खपत रही 197.20 लाख यूनिट के पार
विज्ञापन


सुखदेव चौहान
करनाल। मौसम में बदलाव के साथ बिजली की खपत घट गई है। 30 अगस्त को बिजली की कुल खपत 98.60 लाख यूनिट दर्ज की गई जबकि वर्ष 2023 में 30 अगस्त को यह खपत 138.88 थी।

इस बार जून माह में गर्मी ज्यादा होने के कारण प्रतिदिन बिजली खपत 197.20 लाख यूनिट के पार पहुंच गई थी। अब बारिश होने से तापमान में कमी आई तो बिजली खपत घटकर आधे से भी कम रह गई है। 23 अगस्त को बिजली का लोड 112.02 दर्ज किया गया। 23 अगस्त 2023 को यही लोड 113.65 लाख यूनिट दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

हालांकि लगातार लग रहे बिजली कटों से ग्रामीण व शहरी इलाकों में लोग परेशान हैं। लगातार लाइनों में खराबी व बिजली की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने पर भी समय पर समाधान न होना बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। हालांकि बिजली निगम की टीम दिन व रात ड्यूटी कर बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए कार्य कर रही है।
शहर में जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रह जाती है वहां पर निगम की ओर से पोर्टेबल ट्रांसफार्मर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। बिजली निगम के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि जब भी बारिश होती है तो बिजली लोड अक्सर घट जाता है। इस बार गर्मी के मौसम में एसी व कूलरों का ज्यादा इस्तेमाल हुआ, इस कारण से गर्मी के दिनों में इस बार लोड पिछले वर्षों की अपेक्षा काफी ज्यादा रहा। इस बार भाद्रपद में बारिश होने से ट्रांसफार्मरों पर बिजली के प्रतिदिन के लोड की खपत कम दर्ज की गई है। संवाद

उपभोक्ताओं की बढ़ रही समस्याएं



बिजली निगम में प्रतिदिन नए कनेक्शन, बिजली बंद, बिल ठीक करवाने, बिजली का लोड ठीक करवाने संबंधित 300 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बिजली निगम की ओर से इन शिकायतों का न तो समय पर समाधान किया जा रहा है न ही संबंधित लाइनमैन की ओर से उपभोक्ता की प्रतिपुष्टि पोर्टल पर दर्ज की जाती है।
विज्ञापन


23 से 30 अगस्त तक इस वर्ष व पिछले वर्ष की खपत का ब्योरा
तारीख
कुल खपत 2024
कुल खपत 2023
23
112.02

113.65

24
110.60

112.70

25
119.27

121.42

26
131.90

131.33

27
133.14

141.19

28
134.55

128.13

29
100.26

132.94

30
98.60

138.88




बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए निगम की टीम दिन-रात कार्य कर रही है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान किया जा रहा है। मौसम में बदलाव से बिजली की खपत घटी है इससे लाइन लॉस भी कम होगा तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।

- कशिक मान, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें