फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली शिकायतों की आज होगी सुनवाई

Tue, 14 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का खुला दरबार 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। राजीव गांधी विद्युत सदन के सभागार सर्कल कार्यालय सेक्टर-12 में लगाए जा रहे दरबार में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। सुनवाई परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, शिकायत नहीं कर सकते। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें