फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज होगी बिजली शिकायतों की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का खुला दरबार 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे विद्युत सदन, सर्कल कार्यालय सेक्टर-12 करनाल के सभागार में आयोजित होगा। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के अध्यक्ष करेंगे। परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन हैं, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें