करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 26 अगस्त को सेक्टर-12 के बिजली निगम कार्यालय में खुला दरबार लगेगा। इसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों का निपटारा उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है और जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। संवाद