फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बस की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बसंत विहार में सोमवार रात एक बस की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। बिजली निगम अधिकारियों ने आनन-फानन लाइन काटी। जिससे हादसा बच गया। वहीं, बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से करीब चार लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गाड़ी संख्या एचआर 45 सी 1746 के चालक ने बसंत विहार में बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। जिससे बिजली का खंभा और 200 केवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बिजली निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभा सही किया। बिजली निगम अधिकारी ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें